scriptइस इंडियन गर्ल ने क्रिस गेल को किया प्रपोज, मिला ये जवाब | This Indian girl purpose to Chris Gayle | Patrika News

इस इंडियन गर्ल ने क्रिस गेल को किया प्रपोज, मिला ये जवाब

Published: May 05, 2016 06:18:00 pm

आरोही नाम की इस फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, क्रिस गेल मेरा दिल सिर्फ तुम्हारें लिए धड़कता है। क्या हम डेट पर चल सकते है

Chris gayle

Chris gayle

बेंगलुरु। क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने वाले आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर एक लड़की को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल भारत में आईपीएल खेलने के खाए गेल को एक इंडियन लकड़ी ने डिनर के लिए प्रपोज किया है। इस लकड़ी का नाम मिस आरोही है।

सोशल साइट पर किया प्यार का इजहार
आरोही ने सोशल मीडिया साइट पर क्रिस गेल से अपने प्यार का इजहार किया है। आरोही नाम की इस फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, क्रिस गेल मेरा दिल सिर्फ तुम्हारें लिए धड़कता है। क्या हम डेट पर चल सकते है? इंडियन फैन के इस ट्वीट पर गेल ने बहुत ही फनी जवाब दिया। गेल ने लिखा, हां पक्का लेकिन बिल का भुगतान तुम्हें करना होगा।

https://twitter.com/henrygayle


क्या हुआ था बिगबैश में

क्रिस गेल को अपने फनी मूड के लिए लिए जाना जाता है। इसी साल की शुरुआत में संपन्न हुए बिग बैश लीग में उन पर एक टीवी एंकर के साथ छेडख़ानी का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर उन पर जुर्माना भी लगा था। फिहलाल गेल में आईपीएल-9 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से जुडे हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो