30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, वीरेंद्र सहवाग भी सूची में

क्रिकेट मैच टेस्ट एक ऐसा फॉर्मेट है जिसमें बल्लेबाज चाहते हैं क्रीज पर लंबा समय बिताना चाहते हैं। ज्यादातर शार्ट को डाउन द ग्राउंड खेलना चाहते हैं ।राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण जैसे पूर्व महान टेस्ट बल्लेबाज बहुत कम छक्के लगाते थे। लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो टेस्ट में भी बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं ।हम आज उन पांच टॉप खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 17 Nov 2021, 12:21 PM IST

sehwag_macullam.jpg

5.वीरेन्द्र सहवाग ( 91 छक्के ) - भारत के तरफ से खेलने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने विस्फोटक अंदाज के लिए जाने जाते थे। वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों की 180 पारियों में 8586 रन बनाए। जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 83.23 रहा। वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट कैरियर में 1233 चौक के और 91 छक्के जड़े। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग पांचवें नंबर पर हैं।

4. जैक कालिस (97 छक्के)- दक्षिण अफ्रीका के तरफ से खेलने वाले पूर्व महान ऑलराउंडर जैक कालिस ने अपने टेस्ट करियर में 166 मैच खेले जिसमें 13289 रन बनाए। जैक कालिस ने टेस्ट करियर में कुल 97 छक्के जड़े हैं।

3. क्रिस गेल (98 छक्के)- यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपने कैरियर में 103 मैच खेले जिसके 182 इनिंग में 7214 रन बनाए। उनका कैरियर बेस्ट स्कोर 333 रहा ।क्रिस गेल ने अपने कैरियर में 98 छक्के लगाए।

2. एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) - ऑस्ट्रेलिया के तरफ से खेलने वाले पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपने कैरियर में 96 मैच खेले ,जिसके 137 इनिंग में कुल 5570 रन बनाए ।उनका कैरियर बेस्ट स्कोर 204 रहा। अपने कैरियर में एडम गिलक्रिस्ट ने 677 चौके और 100 छक्के जड़े।

1. ब्रैंडन मैकुलम (107 छक्के)- न्यूजीलैंड के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान रहे ब्रैंडन मैकुलम ने अपने कैरियर के 101 मैच के 176 इनिंग में 6453 रन बनाए। उनका कैरियर बेस्ट स्कोर 302 रहा। अपने कैरियर में ब्रैंडन मैकुलम ने 776 चौके और 107 छक्के जड़े। सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में ब्रैंडन मैकुलम सबसे ऊपर हैं।