2.रोहित शर्मा- हिटमैन के नाम से मशहूर भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा बड़े आसानी से लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने 115 मैचों में अब तक 138 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा का T20 इंटरनेशनल में 2982 रन है। t20 कैरियर में उनका स्ट्राइक रेट 139.41 रहा है। 18 रन और बनाते हैं रोहित शर्मा का T20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन पूरा हो जाएगा।
3. क्रिस गेल- वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने वाले क्रिस गेल यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर हैं। गेल ने अब तक 74 टी20 पारियों में 122 छक्के जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रहा है। सबसे ज्यादा सिक्स मारने के लिस्ट में गेल तीसरे नंबर पर आते हैं।
4.इयोन मोर्गन- एकदिवसीय और टी-20 में इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के नाम T20 इंटरनेशनल के 103 पारियों में 119 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा है।
5.एरोन फिंच- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और ओपनर एरोन फिंच ने अब तक 80 T20 पारियों में 113 छक्के जड़े हैं। अपने कैरियर में एरोन फिंच ने दो शतक और 15 अर्धशतक जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 148.82 रहा है।