scriptU-19 WC : क्या कोहली की जीत का इतिहास दोहरा पाएंगे ईशान | Video: Can Ishan Kishan replicate Virat Kohli's triumph in 2008? | Patrika News

U-19 WC : क्या कोहली की जीत का इतिहास दोहरा पाएंगे ईशान

Published: Feb 05, 2016 02:24:00 pm

क्या ईशान किशन मोहम्मद कैफ, विराट कोहली और उन्मुक्त चंद की जमात में शामिल होकर टीम इंडिया को चौथा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाएंगे

Ishan Kishan

Ishan Kishan

नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार टीम इंडिया की कमान संभाल रहे ईशान किशन से उम्मीद लगाई जा रही है कि वो मोहम्मद कैफ, विराट कोहली और उन्मुक्त चंद की जमात में शामिल होकर टीम इंडिया को चौथा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाएंगे।

क्या इन दिग्गजों का इतिहास दोहरा पाएंगे ईशान
टीम इंडिया ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में फिर 2008 में कोहली की कप्तानी में और 2012 में उन्मुक्त की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। ईशान पर यह इतिहास दोहराने का दबाव तो है लेकिन उनके जज्बे में कोई कमी नहीं है।



स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इस खिलाड़ी की विराट कोहली से तुलना की गई है। टीम इंडिया को शनिवार को नांबिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच खेलना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो