scriptदक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के होटल के पास ज़बरदस्त हिंसा, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम | Patrika News
क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के होटल के पास ज़बरदस्त हिंसा, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

3 Photos
6 years ago
1/3

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच सेंचुरीयन में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है और अफ्रीकी टीम को 335 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने बल्लेबाज़ी शुरु कर दी है। लेकिन दूसरी ओर से एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि टीम इंडिया जोहानिसबर्ग के एक होटल में ठहरी हुई है, और टीम इंडिया के होटल के पास ही कुछ हिंसक प्रदर्शनकारियों ने बवाल कर दिया है।

2/3

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होटल के आस-पास का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। हिंसा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने टीम इंडिया के होटल के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक होटल के पास से सभी संदिग्धों को दूर भगाया जा रहा है।

3/3

बता दें कि जोहानिसबर्ग के साथ-साथ देश के तमाम इलाकों में इकॉनोमिक्स फ्रीडम फाइटर्स नाम का एक संगठन हिंसा पर उतर आया है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया की सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई स्टोर्स और शोरूम पर भी हमला किया है। जिसमें भारी आर्थिक नुकसान की खबरें हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.