25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / हूबहू विराट कोहली की तरह दिखती हैं Vamika, अनुष्का की गोद में पापा को चीयर करते दिखीं

हूबहू विराट कोहली की तरह दिखती हैं Vamika, अनुष्का की गोद में पापा को चीयर करते दिखीं

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बेटी Vamika संग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के मैदान पर चल रहे तीसरे वनडे मुकाबले का लुफ्त उठाते नजर आईं। विराट कोहली की नन्ही परी गुलाबी रंग की फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं। वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 23 Jan 2022, 6:40 PM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma daughter Vamika face revealed

Vamika face revealed

Anushka Sharma With Vamika: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के मैदान पर 3 वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। विराट कोहली को चीयर करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बेटी वामिका संग मैदान पर पहुंची जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कैमरामैन ने विराट कोहली की नन्ही परी की तस्वीर को मैच के दौरान क्लिक किया। विराट कोहली की नन्ही परी गुलाबी रंग की फ्रॉक में बेहद क्यूट नजर आ रही है। वहीं अनुष्का शर्मा को ब्लैक ड्रेस में छोटे स्लिंग बैग के साथ देखा गया। मालूम हो कि वामिका ने अपना पहला जन्मदिन साउथ अफ्रीका में ही टीम इंडिया के साथ सेलिब्रेट किया था।

बायो बबल में खास अंदाज में वामिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुश थे क्योंकि टीम ने सुनिश्चित किया कि वामिका का पहला बर्थडे काफी खास हो। जहां फैंस विराट कोहली के बच्ची की पहली झलक को देखकर गदगद हो रहे हैं। वहीं कुछ फैंस थोड़े से खफा भी नजर आए। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, ' आखिर स्टार स्पोर्ट्स ने वामिका कोहली के चेहरे को रिवील कर दिया।'

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चे की गोपनीयता को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने अनुरोध किया था कि जब वे दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे के लिए जा रहे हों तो उनकी तस्वीरें न खींची जाए। वामिका को देखकर फैंस उसी बात का जिक्र कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर बोले- 'विराट कोहली की जगह होता तो शादी नहीं करता


साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 287 रन बनाए। टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 288 रनों की दरकार है। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डीकॉक ने सर्वाधिक 124 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने 18 साल छोटी लड़की से की है शादी