क्रिकेट

केपटाउन की सड़क पर विराट और अनुष्का का जोरदार डांस, देखें VIDEO

धवन के साथ भागड़ा करने के बाद अब कप्तान कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ केप टाउन की सड़क पर नाच करते दिखें। देखें वीडियो…

नई दिल्लीJan 03, 2018 / 03:03 pm

Prabhanshu Ranjan

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई टीम इंडिया के क्रिकेटर इन दिनों अपने खास फोटो और वीडियो के कारण सुर्खियों में आ रहे है। दौरे पर टीम मेंबर अपने साथ अपनी पत्नियों को भी लेकर गए है। जहां नए साल के जश्न के साथ-साथ घुमने का भी खूब आनंद उठाया जा रहा है। हाल ही में केपटाउन की सड़कों पर कोहली और धवन के भागड़ा का वीडियो सामने आया था। इसके बाद अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन कोहली अपनी नई नवेली दुल्हन अनुष्का शर्मा के साथ नाच कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

सपरिवार आई है भारतीय टीम

अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ आए है। थोड़े ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधे कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपनी पत्नी नुपूर के साथ आए है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का ये दूसरा हनीमून भी है। बता दें कि इटली में शादी करने के बाद विरूष्का की जोड़ी फिनलैंड में हनीमून मना कर लौटी थी। जिसके बाद अनुष्का शर्मा टीम के साथ साउथ अफ्रीका के टूर पर आई है।

धवन के साथ किया था भागड़ा
हाल ही में विराट कोहली और टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ये दोनों केपटाउन की सड़कों पर ही भंगड़ा करते नजर आ रहे थें। वीडियो में दिख रहा है कि धवन और कोहली ने जमकर मस्ती की। दोनों ने मार्केट घूमने के दौरान सड़क पर ही भांगड़ा किया। इस दौरान धवन के बेटे जोरावर भी इन दोनों के साथ मस्तीभरा डांस करते दिखे। आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली में शादी की थी, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए गए थे।

Home / Sports / Cricket News / केपटाउन की सड़क पर विराट और अनुष्का का जोरदार डांस, देखें VIDEO

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.