scriptविराट को मिला दोहरे शतक का बड़ा फायदा, नंबर वन बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंचे | Virat kohli big Advantage in ICC test Ranking after double century | Patrika News

विराट को मिला दोहरे शतक का बड़ा फायदा, नंबर वन बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंचे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 03:32:12 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

विराट कोहली ने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था।

virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच भी जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की खूब तारीफ हो रही है। इस मैच में विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। अब इसका फायदा विराट को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी हो गया है। कभी टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज रहे विराट कोहली अभी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। विराट अब स्टीव स्मिथ से बस कुछ ही अंक पीछे हैं।

स्टीव स्मिथ से बस एक अंक पीछे हैं विराट

विराट कोहली फिर से टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के काफी करीब पहुंच गए हैं। वो स्टीव स्मिथ से बस 1 अंक पीछे हैं। विराट कोहली के 936 तो स्मिथ के 937 अंक हैं। सभी को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में भी विराट का बल्ला चलेगा और वो स्मिथ को पीछे छोड़ देंगे। पुणे टेस्ट मैच में दोहरा शतक ठोकने वाले विराट कोहली ने 37 अंक हासिल किए हैं।

टॉप 10 में रहाणे भी हैं शामिल

टेस्ट रैंकिंग में विराट के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं, जिनके 878 अंक हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा 817 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। टॉप 10 में भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी हैं वो नौवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का अगला टेस्ट मैच अब 19 अक्टूबर से शुरू होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो