scriptVirat Kohli considers AB De Villiers fastest between wickets, not MSD | MS Dhoni नहीं, इस खिलाड़ी को विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं Virat Kohli | Patrika News

MS Dhoni नहीं, इस खिलाड़ी को विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं Virat Kohli

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2023 06:30:13 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Fastest Cricketer Between Wickets: क्रिकेट के खेल में चौकों-छक्कों की अहमियत तो है ही, रन दौड़ने की भी उतनी ही अहमियत है। ऐसे में विकेटों के बीच तेज़ दौड़ना काफी ज़रूरी होता है। एमएस धोनी को बहुत से लोग विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं। पर विराट कोहली ऐसा नहीं मानते। विराट किसी और को विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं।

virat_kohli_and_ms_dhoni.jpg
Virat Kohli & MS Dhoni

क्रिकेट (Cricket) का खेल काफी रोचक है और चौकों-छक्कों से यह रोमांच और भी बढ़ता है। पर क्रिकेट सिर्फ चौकों-छक्कों का खेल नहीं है। क्रिकेट में दौड़कर रन लेना भी बहुत ही अहम है। हर गेंद पर चौके-छक्के नहीं लगाए जा सकते, पर दौड़ कर रन बनाए जा सकते हैं। ऐसे में विकेटों के बीच तेज़ दौड़ना बहुत ही ज़रूरी है। इसके लिए अच्छी फिटनेस होनी ज़रूरी है। बहुत से लोग भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी (Ms Dhoni) को रिटायर होने से पहले विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं। और जिसने भी धोनी को विकेटों के बीच दौड़ता देखा है, उसे भी ऐसा लगना स्वाभाविक है। पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को ऐसा नहीं लगता। वह किसी दूसरे खिलाड़ी को विकेटों के बीच सबसे तेज़ मानते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.