scriptअंडर 19 विश्व कप से पहले विराट ने युवा खिलाड़ियों को दिया ये मैसेज, देखें वीडियो | Virat Kohli credits the ICC U19 World Cup for his growth as a player | Patrika News

अंडर 19 विश्व कप से पहले विराट ने युवा खिलाड़ियों को दिया ये मैसेज, देखें वीडियो

Published: Dec 23, 2017 01:32:08 pm

Submitted by:

Kuldeep

भारतीय कप्तान विराट कोहली एक खिलाड़ी के रूप में अपने विकास के लिए अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप को देते है श्रेय

Virat Kohli credits the ICC U19 World Cup for his growth as a player

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शादी के चलते इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से छुट्टी ले राखी है। बता दे बीते हफ्ते विराट ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी कर ली है। शादी के चलते विराट लगातार सुर्खियों में बने हुए है। ऐसे में विराट का एक वीडियो सामने आया है। विराट का ये वीडियो आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में विराट अंडर 19 क्रिकेट के बारे में बात करते हुआ युवाओं को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित कर रहे है।

याद किया अंडर 19 के दिनों को
विराट ने अपने करियर की शुरुआत भारत के लिए अंडर 19 के कप्तान के तौर पर की थी। साल 2008 में भारत ने विराट के नेतृत्व में अंडर 19 विश्व कप जीता था। इस वीडियो में विराट अपने अंडर 19 के दिनों को याद करते हुए युवा खिलाड़ियों को एक मैसेज दे रहे है। वीडियो में विराट बताते है की अंडर 19 वर्ल्ड कप उनके करियर में कितने अहमियत रखता है। विराट ने कहा अंडर 19 क्रिकेट ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है। विराट का कहना है युवा खिलाड़ियों को समझना चाहिए की अंडर 19 विश्व कप उनके क्रिकेट करियर का पहला ब्रेक थ्रू है। यहां से खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेलना उनका लक्ष्य होना चाहिए। बहुत से खिलाड़ी अंडर 19 क्रिकेट से मिली प्रसिद्धि की चकाचौंध में खो कर अपने करियर को खराब कर बैठते है। एक खिलड़ी को बहुत ज़रूर है ये समझना की मौका बहुत मुश्किल से मिलता है और उस मौके की इज़्ज़त करते हुए उसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। अंडर 19 क्रिकेट आपको वहीं मौका देता है मेरे दिल में अंडर 19 क्रिकेट के लिए खास जगह है।

https://twitter.com/ICC?ref_src=twsrc%5Etfw

टेस्ट क्रिकेट है अहम
विराट ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा के हम 2008 में अंडर 19 विश्वकप में एक भी मैच नहीं हरे थे। वो मेरे जीवन की सबसे अच्छे पलों में से एक थे में उन्हें कभी नहीं भूल सकता। मैंने अपने अंडर 19 के दिनों में न्यजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ खेला है, खैर मुझे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवे स्मिथ के साथ नहीं खेलने मिला लेकिन आज वो दोनों अपने करियर के उचाईयो पर है और और मेरी तरह अपनी अपनी राष्ट्रिय टीम के कप्तान है। 2008 के अंडर19 बैच से बहुत से खिलाड़ी अपने अपने देश के लिए खेल रहे है ये देख कर अच्छा लगता है। युवा खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनका मकसद अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेलने का होना चाहिए। युवाओ को टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बता दे 2018 में न्यूज़ीलैंड में होने वाले अंडर 19 विश्व कप के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। इस बार भारतीय टीम की कमान मुंबई के पृथ्वी शॉ संभालेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो