अर्जुन की बाउंसर ने कोहली को झुकाया
नेट प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज अर्जुन की एक गेंद पर कोहली को झुकना पड़ा। अर्जुन की फेंकी गई यह गेंद बाउंसर थी। जिसे कोहली ने पूरा सम्मान देते दिया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी मौजूद रहे। दोनों ने अर्जुन की गेंदबाजी को बारीकी से देखा।
धोनी ने लगाया लंबा सिक्स
नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। धोनी ने कई खूबसूरत शॉट भी लगाए। धोनी की बल्लेबाजी की एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर साइट पर अपलोड किया है। जिसमें धोनी लंबा सिक्स लगाते दिख रहे है। हालांकि तब धोनी के सामने अर्जुन नहीं बल्कि कोई और नेट बॉलर गेंदबाजी नहीं कर रहा था।
मुबंई अंडर 19 की टीम में है अर्जुन
सचिन के बेटे अर्जुन का चयन मुबंई की अंडर 19 टीम में हो चुका है। अर्जुन एक तेज गेंदबाज है। अर्जुन बड़ोदा में हुए जेवाईलेलेऑल इंडिया अंडर 19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपनी गेंदबाजी को लेकर अर्जुन तब चर्चा में आए थें जब उनकी एक पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोटिल हो गए थे।