क्रिकेट

विरूष्का ने किराए पर लिया फ्लैट, कीमत सुन दातों तले दबा लेंगे उंगली

अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं विराट। फ्लैट का मासिक किराया सुन कर उड़ जाएंगे आप के होश।

Mar 12, 2018 / 06:15 pm

Siddharth Rai

नई दिल्ली। भारतोय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो भी करते हैं वो सुर्खियां बन जाती हैं। विराट इन दिनों अब एक फ्लैट को ले कर सुर्ख़ियों में हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद भारतीय कप्तान अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं। जिस किराए के फ्लैट में विराट रह रहे हैं उसका मासिक किराया सुन कर आप के होश उड़ जाएंगे।
1.5 करोड़ रुपए अलग से डिपोजिट किया
जी हां हल ही में कोहली ने जिस घर की बालकनी की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी, वह घर किराये का है। कोहली ने मुंबई के वर्ली इलाके में रहेजा लीजंड नमक एक इमारत की 40वीं मंजिल पर एक फ्लैट किराए पर लिया है। इस फ्लैट का मासिक किराया 15 लाख रुपए है। इस के अलावा विरूष्का ने इस फ्लैट के लिए 1.5 करोड़ रुपए अलग से डिपोजिट किया हैं। वहीँ 1 लाख रुपए स्टैंप ड्यूटी के तौर पर दिए हैं। वैसे तो इस फ्लैट का एग्रीमेंट दो साल का हैं लेकिन इस फ्लैट में विरूष्का काम से काम एक साल तक रहेंगे।
रेन्ट एग्रीमेंट पर उनके बड़े भाई के साइन
दरअसल, कोहली ने साल 2016 में वर्ली में प्रोजेक्ट स्काई बंग्लो के तहत 8,000 वर्ग फुट का एक फ्लैट बुक कराया था, लेकिन वह फ्लैट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। कोहली ने ये फ्लैट 35 करोड़ रूपए में खरीदा हैं। कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने किराए के फ्लैट की बालकनी से दिखने वाले समुद्री नजारे की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि अगर आपके घर की बालकनी से ऐसा शानदार नजारा दिखे, तो आप उसे छोड़कर और कहां जाना पसंद करेंग। बता दें विराट की तरफ से इस रेन्ट एग्रीमेंट पर उनके बड़े भाई विकास कोहली ने साइन किए थे। इस डील में मुंबई का जो लोकल एड्रेस दिया गया है वो अनुष्का के वर्सोवा के बर्दीनाथ टॉवर के घर का है।

Home / Sports / Cricket News / विरूष्का ने किराए पर लिया फ्लैट, कीमत सुन दातों तले दबा लेंगे उंगली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.