T20 World Cup : विराट कोहली के विश्व रिकॉर्ड बनाने पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस तरह जाहिर की खुशी
नई दिल्लीPublished: Nov 03, 2022 01:52:19 pm
T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड बनाने पर विराट कोहली को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने भी अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर कोहली बधाई दी है। वहीं, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने पर अनुष्का शर्मा भी सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। उन्होंने कोहली को कई स्टोरीज भी डेडिकेट की।
Anushka Sharma on Virat Kohli Record : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का बल्ला जमकर रन बटोर रहा है। विराट कोहली चार में से तीन मैचों में अर्धशतक बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में 16 रन बनाते ही टी20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच में उन्होंने श्रीलंका के महेला जयवर्धने के 1016 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब उनके 1065 रन हो गए हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने भी अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर विराट को बधाई दी है। वहीं, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं।