scriptइस अंग्रेज का मजाक उड़ाना वीरेंद्र सहवाग को पड़ा भारी | Virender Sehwag takes a dig on Piers Morgan as England lose in Kabaddi World Cup | Patrika News

इस अंग्रेज का मजाक उड़ाना वीरेंद्र सहवाग को पड़ा भारी

Published: Oct 19, 2016 03:09:00 pm

सहवाग ने कबड्डी विश्व कप में इंग्लैंड की हार पर एक ट्वीट किया है

Virender Sehwag

Virender Sehwag

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट्स से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस बार हालांकि उनका ट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया है। सहवाग ने कबड्डी विश्व कप में इंग्लैंड की हार पर एक ट्वीट किया है। भारत के इंग्लैंड को हराते ही सहवाग ने लिखा – इंग्लैंड एक बार फिर विश्व कप से बाहर हो गया। इस बार भी उसका खेल ही बदला खेलने का तरीका नहीं। इस बार कबड्डी में हारा। भारत ने उन्हें 69-18 से धोया है। भारत को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं।

https://twitter.com/hashtag/INDvENG?src=hash



सहवाग के इंग्लैंड पर किए गए इस ट्वीट की वजह थोड़ी पुरानी है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने इंग्लैंड के एक बड़बोले पत्रकार पियर्स मॉर्गन को जवाब दिया है। ट्विटर पर सहवाग के फैंस ने भी इस ट्वीट को हाथों-हाथ लिया और हजारों की संख्या में लाइक और रिट्वीट कर दिया। टीव कमेंटरी और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर वीरू अपने इसी अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। हालांकि, अंग्रेज पत्रकार मॉर्गन चुप नहीं बैठे और उन्होंने सहवाग के ट्वीट में स्पेलिंग मिस्टेक पकड़ ली और ट्वीट किया कि loose नहीं lose होता है।

https://twitter.com/piersmorgan/status/788427006174191617



इससे पहले रियो ओलंपिक के दौरान भी सहवाग और मॉर्गन आमने-सामने आ गए थे। रियो ओलंपिक के दौरान भारत के लिए पीवी सिंधु और साक्षी मलिक के मेडल जीतने पर हो रहे जश्न पर मॉर्गन ने सवाल किया था। उन्होंने लिखा था, ‘सवा सौ अरब की जनसंख्या वाला देश सिर्फ 2 मेडल्स जीतकर खुशी मना रहा है। यह कितना शर्मनाक है?’ मॉर्गन के इस ट्वीट पर वीरू ने उन्हें निशाने पर लिया था, ‘हम हर छोटी खुशी का भी मजा लेते हैं। जिस देश ने क्रिकेट की शुरुआत की यानी इंग्लैंड वह आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सका और फिर भी वर्ल्ड कप खेलता है। क्या यह शर्मनाक नहीं है?’
अब इंग्लैंड के कबड्डी विश्व कप से बाहर होने पर सहवाग ने फिर से उन्हें निशाने पर लिया है। अगर मॉर्गन सहवाग के इस ट्वीट का जवाब देते हैं तो ट्विटर यूजर्स को दोनों के बीच एक और जुबानी जंग देखने को मिल सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो