scriptजब टीम इंडिया के इस सबसे बड़े खिलाड़ी को चौकीदार ने समझ लिया भूत, देखते ही भाग खड़ा हुआ! | when mahendra singh dhoni in the white blanket watchman had understood | Patrika News

जब टीम इंडिया के इस सबसे बड़े खिलाड़ी को चौकीदार ने समझ लिया भूत, देखते ही भाग खड़ा हुआ!

Published: Oct 26, 2017 11:40:11 am

Submitted by:

राहुल

हम सभी जानते हैं कि माही मैदान पर बेहद शांत नजर आते हैं इसीलिए उन्हें ‘कैप्टन कूल’ नाम भी दिया गया था।

mahendra singh dhoni
नई दिल्ली: क्रिकेट के तीन सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत को विश्वविजयी बनाने वाला यह खिलाड़ी जिसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी आज यह साबित कर चुका है कि ” यूँ ही कोई महेंद्र सिंह धोनी नहीं हो जाता।” इसके गवाह हैं वो आंकड़े जो इस खिलाड़ी को इस खेल का महानतम खिलाड़ी बनाते हैं। हम सभी जानते हैं कि माही मैदान पर बेहद शांत नजर आते हैं इसीलिए उन्हें ‘कैप्टन कूल’ नाम भी दिया गया था। साथ ही हम यह भी जानते हैं कि धोनी बेहद शर्मीले स्वभाव के भी हैं।
आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के शर्मीले स्वभाव या कूल बर्ताव की बातें नहीं बता रहे हैं। आज हम आपको धोनी के शांत स्वभाव और शर्मीलेपन के पीछे छुपी शैतानियों के बारे में बता रहे हैं जो वो बचपन में किया करते थे।
बचपन में धोनी धोनी द्वारा की गई शरारतों में से एक किस्सा तो इतना जबरदस्त है कि आप खुद हैरान रह जाएंगे। ये वो वाकया है जब एक शख्स ने महेंद्र सिंह धोनी को उस दौरान ‘भूत’ तक समझ लिया था।
mahendra singh dhoni
किस्सा 2001-2003 के बीच का है जब धोनी दक्षिण रेलवे खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर बतौर टीटीई काम किया करते थे। इन्हीं दिनों एक बार धोनी और उनके कुछ दोस्तों ने देर रात खुद को सफेद कंबल से पूरी तरह ढक लिया और स्टेशन पर घूमने लगे। वहां मौजूद एक चौकीदार ने सफ़ेद कंबल में धोनी को घूमते देखा तो उन्हें भूत समझ बैठा और वो वहां से भाग खड़ा हुआ। दरअसल चौकीदार को लगा था कि रात के रेलवे स्टेशन के पास कोई भूत घूम रहा है।
बता दें कि धोनी के महानता की गवाह उनकी पारियां ही नहीं हैं, खेल के प्रति समर्पण, निष्ठा और कर्तव्य भी उनकी महानता को साबित करता है। यही वजह है कि कप्तानी छोड़ने के बाद भी एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते वो कप्तान कोहली को हर मोड़ पर सलाह-मशवरा देते हुए दिखाई देते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो