क्रिकेट

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ महिला टी20 क्रिकेट, आईसीसी ने किया औपचारिक ऐलान

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स ( 2022 Commanwealth Games ) का आयोजन बर्मिंघम में 27 जुलाई से 2022 से 7 अगस्त 2022 तक किया जाएगा।

Aug 13, 2019 / 02:43 pm

Kapil Tiwari

दुबई। महिला क्रिकेट को 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल कर लिया गया है। मंगलवार को आईसीसी ने इस बात की पुष्टि करते हुए ये बताया कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है, जिसका आयोजन बर्मिंघम में 27 जुलाई से 2022 से 7 अगस्त 2022 तक किया जाएगा।

ये टीमें लेंगी हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में दुनियाभर की आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा इसमें न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।

2028 के ओलम्पिक खेलों में शामिल किया जा सकता है क्रिकेट

https://twitter.com/ICC/status/1161186378736181248?ref_src=twsrc%5Etfw

भारत की धमकी के बाद भी कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं होगी शूटिंग

भारत को एक तरफ तो इस मंच पर कामयाबी मिली है तो वहीं दूसरी तरफ फेडरेशन ने शूटिंग को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने से इनकार कर दिया है। भारत के बहिष्कार की धमकी के बावजूद फेडरेशन की प्रमुख लुइस मार्टिन ने एक बार फिर से साफ किया कि 2022 में निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा नहीं होगी। मार्टिन ने कहा कि 1974 के बाद फिर से निशानेबाजी को बाहर करने का फैसला लॉजिस्टिक्स की दिक्कतों को देखते हुए किया गया है।

Home / Sports / Cricket News / 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हुआ महिला टी20 क्रिकेट, आईसीसी ने किया औपचारिक ऐलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.