scriptWomens Premier League 2023 UP Warriorz best Mumbai Indians by 5 wickets | UPW vs MI: यूपी ने रोका मुंबई का विजय रथ, करीबी मुक़ाबले में 5 विकेट से हराया | Patrika News

UPW vs MI: यूपी ने रोका मुंबई का विजय रथ, करीबी मुक़ाबले में 5 विकेट से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Mar 19, 2023 01:00:55 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

UPW vs MI: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को तीन गेंद शेष रहते शनिवार को पांच विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में उसका विजय रथ रोक दिया। यूपी ने मुंबई को 20 ओवर में 127 रन पर ढेर करने के बाद 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर जीत अपने नाम की।

 

up_beat_mi.png

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 15वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला गया। नवी मुंबई केडीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूपी ने बहट्रेन प्रदर्शन करते हुए मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। यह मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट में पहली हार है। वहीं इस जीत के साथ यूपी ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.