
Womens T20 World Cup 2024 Semi Final Senerio: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का आगाज बेहद खराब रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से बड़ी हार मिली है। कीवी टीम के खिलाफ मिली ये हार इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि इससे टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में भी भारत को काफी नुकसान हुआ है। पहली हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट -2.900 पर जा पहुंचा है, जो टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी दस टीमों में सबसे खराब है। इस नेट रन रेट से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो सकती है। भारत पहली हार के बाद अपने ग्रुप में सबसे आखिरी पायदान पर है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अब अगले तीन मैच पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से है। भारत को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो अगले तीनों मैच जीतने होंगे। अब अगर टीम इंडिया एक भी मैच हारती है तो वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है, क्योंकि उसके बाद भारत को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
भारत को श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 15 में से 12 मैचों में हराया है तो वहीं श्रीलंका को 25 में से 19 मैचों में शिकस्त दी है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में टीम इंडिया को इनसे बचकर रहना होगा। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 2 तो श्रीलंका 1 बार भारत को हरा चुका है। इस बार अगर ये दोनों टीमें उलटफेर करने में सफल रहीं तो भारतीय टीम मुश्किल में फंस जाएगी।
भारत का ग्रुप चरण में आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है और भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी खराब रहा है। दोनों के बीच अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत सिर्फ 7 बार ही जीत सका है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कम में दोनों का छह बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से भारत 4 बार हारा है।
Updated on:
05 Oct 2024 01:04 pm
Published on:
05 Oct 2024 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
