नई दिल्लीPublished: Sep 21, 2023 08:53:54 pm
Siddharth Rai
चोटिल खिलाड़ियों के चलते सबसे ज्यादा परेशानी ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हो रही है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के तीन -तीन, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के दो- दो और भारत का एक खिलाड़ी चोटिल हैं।
World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अब मात्र 14 दिन बचे हैं। टूर्नामेंट खेलने वाली 8 टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका और पाकिस्तान ने अबतक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। इसी बीच इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 6 टीम अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं।