World Cup में भारत के लिए इतने शतक जड़ेंगे रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी
नई दिल्लीPublished: Aug 26, 2023 12:16:09 pm
Rohit Sharma World Cup 2023 : आईसीसी वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा के बल्ले विश्व कप में कुछ शतक जरूर निकलेंगे। उन्होंने शतकों की संख्या भी बताई है।


World Cup में भारत के लिए इतने शतक जड़ेंगे रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी।
Rohit Sharma World Cup 2023 : आईसीसी वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट के टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। वहीं, भारतीय टीम के खिलाडि़यों ने भी कई फिटनेस टेस्ट के बाद वर्ल्ड कप से पहले महत्वपूर्ण माने जा रहे एशिया कप 2023 की तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। चोपड़ा ने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा के बल्ले विश्व कप में कुछ शतक जरूर निकलेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने शतकों की संख्या भी बताई है।