scriptWorld T20: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, डुमिनी चोटिल | World T20 : JP Duminy ruled out of World Twenty20 clash with West Indies | Patrika News

World T20: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, डुमिनी चोटिल

Published: Mar 24, 2016 09:10:00 pm

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका को जेपी डुमिनी के रूप में बड़ा झटका लगा

JP Duminy

JP Duminy

नागपुर। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका को जेपी डुमिनी के रूप में बड़ा झटका लगा। इस मुकाबले में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑलराउंडर जेपी डुमिनी का खेलना संदिग्ध लग रहा है। डुमिनी को यह चोट अफगानिस्तान के खिलाफ लगी।

हालांकि चोट की गंभीरता का पता नहीं चला है लेकिन दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि वह अगले सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच में खेलेंगे। टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि स्कैन में चोट की पुष्टि हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो