क्रिकेट

WTC 2023-25: ऑस्ट्रेलिया से तीन अंक कम फिर भी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा भारत, जानें पूरा मामला

भारत ने अब तक डबल्यूटीसी 2023-25 में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है। उनके अब 68.51 प्रतिशत अंक हो गए हैं और 74 पॉइंट्स हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 78 पॉइंट्स हैं। लेकिन उनके प्रतिशत अंक भारत से कम हैं। ऐसे में वह सबसे ज्यादा पॉइंट्स होने के बाद भी तीसरे नंबर पर है।

Mar 09, 2024 / 06:10 pm

Siddharth Rai

World test Championship 2023-25, Points Table: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला धर्मशाला में खेला गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। इस जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गया है।

भारत ने अब तक डबल्यूटीसी 2023-25 में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है। उनके अब 68.51 प्रतिशत अंक हो गए हैं और 74 पॉइंट्स हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 78 पॉइंट्स हैं। लेकिन उनके प्रतिशत अंक भारत से कम हैं। ऐसे में वह सबसे ज्यादा पॉइंट्स होने के बाद भी तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के 59.0 प्रतिशत अंक हैं। इस चक्र में 11 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें 7 मैच में जीत मिली है। उन्हें 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं न्यूज़ीलैंड 36 पॉइंट्स और 60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इस चक्र में कीवी टीम ने 5 मैच में से 3 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया ने जब न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में हराया था तो इसका सीधा फायदा भारत को पहुंचा था। टीम शीर्ष स्थान पर पहुंच गई थी।

https://twitter.com/hashtag/WTC25?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद भारत 5वें स्थान पर खिसक गया था, लेकिन लगातार जीत ने उन्हें फिर से ऊपर उठने में मदद की। वहीं बेन स्टोक्स की टीम की स्थिति और खराब हो गई है। इंग्लिश टीम ने इस चक्र में 10 में से 6 टेस्ट हारे हैं और सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है। फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 17.50 प्रतिशत अंक हैं। इस चक्र में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 और भारत के खिलाफ 1 टेस्ट जीते थे।

बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे और दक्षिण अफ्रीका 25 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। श्रीलंका का अंक प्रतिशत शून्य है और वह नौवें स्थान पर है।

Home / Sports / Cricket News / WTC 2023-25: ऑस्ट्रेलिया से तीन अंक कम फिर भी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा भारत, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.