scriptमहेंद्र धोनी की आलोचना करने वाले योगराज सिंह क्यों बन गए उनके बड़े प्रशंसक ? | Yograj Singh turned down on his statement on Mahendra Singh Dhoni | Patrika News

महेंद्र धोनी की आलोचना करने वाले योगराज सिंह क्यों बन गए उनके बड़े प्रशंसक ?

locationनई दिल्लीPublished: Jul 25, 2019 06:45:10 pm

Submitted by:

Mazkoor

सिक्सर किंग युवराज सिंह ( Yuvraj Singh ) के पिता योगराज सिंह ( Yograj singh ) ने महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करने वाले बयान से पलटी मार ली है।
 
 

Yograj singh
नई दिल्ली। टीवी चैनलों पर भारतीय टीम ( Team India ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) को पानी पी पीकर कोसने वाले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के सुर बदल गए हैं। योगराज ने अपने बयान पर पलटी मारते हुए कहा कि मैंने कभी भी नहीं कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) में टीम की हार के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं तो खुद महेंद्र सिंह धोनी बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं।
सौरव गांगुली के बयान पर बोले सचिन के दोस्त विनोद कांबली

वर्ल्ड कप 2019 में हार के लिए धोनी को ठहराया था जिम्मेदार

योगराज सिंह ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत की हार के लिए महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया था। योगराज ने कहा था कि धोनी ये नहीं चाहते हैं कि उनके अलावा कोई और कप्तान आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीते। इसलिए धोनी ने जानबूझकर धीमी बल्लेबाजी करके भारतीय टीम को हरा दिया। योगराज ने अपने बेटे युवराज सिंह के संन्यास के बाद भी महेंद्र धोनी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने धोनी को युवराज के संन्यास के लिए जिम्मेदार ठहराया था। धोनी के कारण ही युवराज सिंह को भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।
खुद को धोनी का सबसे बड़ा आलोचक बताने वाले योगराज सिंह ने आज जमकर धोनी का गुणगान किया। उन्होनें कहा कि धोनी एक क्रिकेटर के रूप लंबे समय से देश की सेवा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले धोनी को भारतीय क्रिकेट की गंदगी बताने वाले योगराज ने आज उनको महान खिलाड़ी, बेस्ट कप्तान, अच्छे फैसले लेने वाला कप्तान करार दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो