स्विट्जरलैंड में घोड़ों से सेक्स करने वाले लोगों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ावा हो रहा है। ऐसा खुलासा जानवरों से संबंधित एक अध्ययन में हुआ है। जानवरों पर रिसर्च के बाद सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्जरलैंड में करीब 18 हजार फार्म हैं, जिसमें तकरीबन एक लाख 10 हजार घोड़े हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक स्विट्जरलैंड में दस हजार लोग ऐसे हैं, जो घोड़ों से सेक्स करना चाहते हैं। यही वजह है कि स्विट्जरलैंड में जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ रहे कार्यकर्ता बहुत ही परेशान हैं।
अध्ययन की रिपोर्ट में इसके अलावा भी कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन्हीं आकड़ों में से एक आंकड़ा ये भी कहता है कि प्रति तीन दिनों में कम से कम एक घोड़ा किसी व्यक्ति की हवस का शिकार हो रहा है।
देश में सेक्स का शिकार बन रहे घोड़ों के मामलों में काफी तेजी दर्ज की गई है। साल 2014 में जहां 1709 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2013 में जानवरों के साथ हवस के 1542 मामले ही दर्ज किए गए थे।