युुवराज सिंह ने दी खास प्रतिक्रिया
दरअसल विराट कोहली ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद रोहित शर्मा को टेस्ट की कप्तानी सौंप दी गई। रोहित को टी-20 और वनडे का कप्तान पहले ही बना दिया गया था। रोहित की कप्तानी अभी शुरू हुई है। उन्हें काफी लंबा सफर तय करना है। टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी सभी ने देखी है। IPL में मुंबई इंडियंस को पांच खिताब अपनी कप्तानी में रोहित दिला चुके हैं। युवराज सिंह ने कहा कि मैं मुबई इंडियंस में था तब रोहित की कप्तानी में खेला हुआ हूं। मेरे हिसाब से छोटे फॉर्मेट में रोहित को पहले कप्तानी मिल जानी चाहिए थी।
युवराज ने टेस्ट कप्तानी को लेकर कहा कि मेरे हिसाब से रोहित को टेस्ट कप्तान बनाने का फैसला भावनाओं में बहकर लिया गया है। फिटनेस पर निर्भर रहने की बात भी कही गई थी। फिटनेस के भरोसे आप कप्तान का ऐलान नहीं कर सकते हैं। रोहित उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां उन्हें अपने शरीर का ध्यान रखना होगा। मुझे लगता है कि टेस्ट की कप्तानी करने से उनके ऊपर दबाव बढ़ेगा। रोहित को बल्लेबाजी पर फोकस करने देना चाहिए।