सोशल मीडिया पर इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जीवा अपने पापा यानि महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल रही हैं। वीडियो में जीवा माही के सिर की टोपी उतारती हैं और उसके बाद टोपी के लोगो की तरफ उंगली से इशारा करती हैं। थोड़ी देर तक जीवा उस टोपी से खेलती हैं और फिर टोपी वापस धोनी को पहना देती हैं। लेकिन वह धोनी को ठीक से टोपी नहीं पहना पातीं। जिसके बाद धोनी खुद ही टोपी पहन लेते हैं। उसके बाद जीवा खुशी से उछलते हुए डांस करने लगती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद के ये कहा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी और जीवा के ये वीडियो बहुत ही प्यारी और क्यूट है। इसके अलावा धोनी एक बार फिर से पापा के अवतार में नजर आ रहे हैं।
इस प्यारी सी वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 13,455 लाइक्स और 3,499 री-ट्वीट हो चुके हैं। वहीं मम्मी की गोदी में रोती हुई जीवा का वीडियो इंस्टाग्राम के “माही फैनक्लब 7781” नाम के पेज से वायरल हो रहा है।