scriptराजधानी एक्सप्रेस में फौजी ने महिला से की छेड़छाड़, पीड़ित ने रेलमंत्री ट्वीट कर दी जानकारी | Delhi: Army man arrested for molesting woman in rajdhani express | Patrika News

राजधानी एक्सप्रेस में फौजी ने महिला से की छेड़छाड़, पीड़ित ने रेलमंत्री ट्वीट कर दी जानकारी

Published: Sep 22, 2018 09:57:47 pm

Submitted by:

Mohit sharma

पुलिस जानकारी के अनुसार यह घटना बैंगलोर राजधानी के एसी कोच में उस समय हुई, जब दिल्ली निवासी एक महिला भोपाल जा रही थी।

रेलवे

राजधानी एक्सप्रेस में फौजी ने की महिला से छेड़छाड़, पीड़ित ने रेलमंत्री ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर एक फौजी ने ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध के बावजूद भी वह नहीं माना और अपनी मनमर्जी करता रहा। घटना के बाद महिला ने ट्वीट कर रेल मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसका संज्ञान लेते हुए रेलमंत्री ने रेलवे अधिकारियों को ट्वीट कर मामले की जांच करने को कहा। रेलमंत्री के ट्वीट से रेलवे में हड़कंप मचा गया और आरोपी को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने आरोपी फौजी के खिलाफ जीआरपी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रफाल डील: राहुल गांधी के बयान पर भड़के अकबर, कांग्रेस अध्यक्ष का संतुलन बिगड़ा

पुलिस जानकारी के अनुसार यह घटना बैंगलोर राजधानी के एसी कोच में उस समय हुई, जब दिल्ली निवासी एक महिला भोपाल जा रही थी। महिला के अनुसार ट्रेन में निजामुद्दीन स्टेशन से एक फौजी चढ़ा, उसने शराब पी रखी थी और वह नशे में धुत था। ट्रेन में चढ़ने के बाद उसने भद्दे कमेंट और छेड़खानी शुरू कर दी। पहले तो महिला डर गई, लेकिन जब उसने साहस जुटाते हुए फौजी का विरोध किया तो वह बदसलूकी करने लगा। जीआरपी के अनुसार महिला ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद खुद रेलमंत्री ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मैसेज किया। जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी के अगने स्टेशन आगरा कैंट स्टेशन पर शनिवार सुबह 10.30 बजे आरपीएफ के स्क्वैड के साथ मिलकर आरोपी फौजी को धर लिया।

मुंबई: शादी का झांसा देकर टीवी एक्ट्रेस से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

इंस्पेक्टर जीआरपी ललित त्यागी के अनुसार फौजी की पहचान बंगलौर निवासी कात्या पांडे के रूप में हुई है। फौजी जम्मू कश्मीर में गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात था, जहां से उसका ट्रांसफर होने के बाद वह ट्रांसफर लीव पर घर जा रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौजी के खिलाफ धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो