scriptआंध्र प्रदेश सड़क हादसे में 8 महिला समेत 13 की मौत, 4 घायल | 13 dead, 4 injured, including 8 women in Andhra Pradesh road accident | Patrika News
क्राइम

आंध्र प्रदेश सड़क हादसे में 8 महिला समेत 13 की मौत, 4 घायल

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा।
बस और ट्रक की टक्कर में 13 की मौत।

Feb 14, 2021 / 09:38 am

Dhirendra

kurnool accident

स्थानीय पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले एक बुरी खबर है। जानकारी के मुताबिक कुरनूल में रविवार की सुबह एक भीषण सकड़ हादसा हुआ है। यह घटना कुरनूल जिले के मदारपुर गांव के पास की है। बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1360786301793013766?ref_src=twsrc%5Etfw
सुबह 4 बजे हुआ हादसा

अभी तक की जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में यह हादसा करीब 4 बजे की है। बातया जा रहा है कि मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वहीं इस हादसे में करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिली है।
सभी मृतक चित्तूर जिले के रहने वाले हैं

इस हादसे के सभी मृतक चित्तूर जिले के मदनपल्ली के रहने वाले हैं। बता दें कि शनिवार को भी आंध्र प्रदेश विशाखापट्टनम में यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी।

Home / Crime / आंध्र प्रदेश सड़क हादसे में 8 महिला समेत 13 की मौत, 4 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो