बेटी ने पिता पर लगाया रेप करने का आरोप पुलिस के मुताबिक, कुछ साल पहले पीड़ित लड़की के मां-बाप अलग हो गए थे। लड़की अपने पिता के साथ रह रही थी। पीड़ित ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसके पिता ने उसके साथ रेप किया था। साथ ही उसके पिता उसे लगातार परेशान भी कर रहा था। तंग आकर पीड़ित कुछ दिनों पहले अपना मां के पास चली गई थी। पीड़ित ने सारी सच्चाई अपनी मां को बताई। इसके बाद वह वह अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन गई और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉर्म सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट (POCSO) के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है, उसकी खोजबीन जारी है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।