scriptसात महीने से यौन शोषण का शिकार हो रही थी नाबालिग लड़की, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म | 17 year Old Girl Raped By her uncle for last 7 Month in Maharashtra | Patrika News

सात महीने से यौन शोषण का शिकार हो रही थी नाबालिग लड़की, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

Published: Dec 27, 2018 05:06:48 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

College will also do 'Poxo Act'

College will also do ‘Poxo Act’

मुंबई। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक नाबालिग लड़की पिछले सात महीनों से यौन शोषण का शिकार हो रही थी। लड़की के साथ यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही एक रिश्तेदार था। वो पिछले सात महीने से नाबालिग के साथ शादी का वादा कर उसका यौन शोषण कर रहा था।

पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

ये मामला उस वक्त सामने आया जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ये पता चला कि वो गर्भवती है और लड़की ने एक प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया। तब जाकर इस पूरे मामले से पर्दा उठा। घटना पर से पर्दा उठने के बाद से ही आरोपी फरार है।

शादी का वादा कर किया था यौन शोषण

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय पीड़िता पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में अपनी दादी और दो रिश्तेदारों के साथ रहती है और 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। इसी साल मई के महीने में उसके एक रिश्तेदार ने पीड़िता का यौन शोषण करना शुरू किया। साथ ही ये धमकी दी थी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा भी किया था।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो