script19 साल के नदीम ने पब्जी के लिए घरवालों से मांगा स्मार्टफोन, नहीं मिला तो लगा ली फांसी | 19 year old Boy commit Suicide After Family not Given Smartphone for pubg | Patrika News

19 साल के नदीम ने पब्जी के लिए घरवालों से मांगा स्मार्टफोन, नहीं मिला तो लगा ली फांसी

Published: Feb 05, 2019 04:07:14 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

सुसाइड करने वाला लड़का अपने माता-पिता से 37 हजार रुपए के स्मार्टफोन की मांग कर रहा था, लेकिन घरवालों ने दिलाने से इनकार कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

death

suicide

मुंबई। ऑनलाइन गेम पब्जी की वजह से आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के कुर्ला इलाके का है, जहां 19 साल के एक लड़के ने पब्जी गेम के लिए आत्महत्या कर ली। दरअसल, लड़के ने सिर्फ इसलिए मौत को गले लगा लिया, क्योंकि उसके पैरेंट्स ने उसे पब्जी गेम के लिए स्मार्टफोन दिलाने से इनकार कर दिया। सुसाइड करने वाला लड़का अपने माता-पिता से 37 हजार रुपए के स्मार्टफोन की मांग कर रहा था, लेकिन घरवालों ने दिलाने से इनकार कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले ही लगी थी पब्जी की लत

पूरी घटना कुर्ला-पूर्व स्थित नेहरू नगर इलाके की है, जहां 19 साल के नदीम शेख ने मौत को गले लगा लिया। नदीम नेहरू नगर इलाके में अपने बड़े भाई और मां के साथ रहता था। नदीम एक रेस्टोरेंट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। नदीम की कमाई से ही उसके परिवार का भरण-पोषण हो रहा था। कुछ दिनों से नदीम को पब्जी खेलने का भूत सवार हो गया था, जिसके लिए उसके महंगे स्मार्टफोन की मांग कर डाली।

रसोई में लगा ली फांसी

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि नदीम ने अपने बड़े भाई इरफान से कुछ पैसे मांगे थे। इरफान ने नदीम को 20 हजार रुपए दे भी दिए थे, लेकिन नदीम को जो स्मार्टफोन पसंद था उसकी कीमत 37 हजार रुपए थी। उसने बड़े भाई से और पैसे की जिद की, लेकिन इरफान ने मना कर दी। इसी से हताश होकर नदीम ने दोपहर 4 बजे घर की रसोई में फांसी लगा ली। शाम 5 बजे जब उसकी मां घर लौटी, तो बेटे को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो