scriptगढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 पुलिस कर्मी शहीद | 2 policemen killed in an encounter with the Naxalites in Gadchiroli | Patrika News

गढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 पुलिस कर्मी शहीद

Published: Mar 23, 2015 12:57:00 am

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस कमांडो की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जंगलों में रविवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिस कमांडो की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगे (कांकेर जिला) माओवाद प्रभावित जिला की सीमा पर स्थित हिंसा प्रभावित टिकमेदा गांव के पास देर शाम को हुई।

मुठभेड़ उस समय हुई जब राज्य पुलिस के विशेष सी-60 कमांडो सहित संयुक्त सुरक्षा बल दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में एक नक्सल रोधी अभियान पर थे। अभियान सुबह से चल रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल को गढ़चिरौली जिला मुख्यालय के अस्पताल ले जाया गया है और मुठभेड़ समाप्त हो गई है। पुलिस को संदेह है कि मुठभेड़ में दो नक्सली भी मारे गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो