scriptमुंबई: सरेआम लड़की को जबरन Kiss कर रहा था अधेड़ उम्र का आदमी, CCTV फुटेज से हुआ अरेस्ट | 43 Year old Man Try to forcefully Kiss a Girl At Turbhe railway station | Patrika News

मुंबई: सरेआम लड़की को जबरन Kiss कर रहा था अधेड़ उम्र का आदमी, CCTV फुटेज से हुआ अरेस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Feb 26, 2018 06:53:12 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

Girl Molested in Mumbai

Girl Molested in Mumbai

मुंबई: देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। हाल ही में राजधानी दिल्ली में DU की एक छात्रा के साथ सरेआम एक युवक की अश्लीलता ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद महाराष्ट्र में ही एक एक्ट्रेस के सामने दिनदहाड़े एक युवक को अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ताजा मामला भी आर्थिक राजधानी मुंबई का है, जहां दिनदहाड़े एक लड़की के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की गई।
अधेड़ उम्र के शख्स ने की जबर्दस्ती की कोशिश
घटना मुंबई के तुर्भे रेलवे स्टेशन की है, जहां एक 45 साल का अधेड़ उम्र का व्यक्ति 20 साल की एक लड़की को जबरन किस करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान स्टेशन कई और लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। उस व्यक्ति की ये हरकत स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी मदद से ड्यूटी पर तैनात RPF की टीम ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। जब उस शख्स ने लड़की को जबरन किस करने की कोशिश की तो लड़की ने युवक को धक्का मार दिया और वो वहां से जाने लगा।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद लड़की ने RPF को तुरंत इसकी शिकायत की, जिसके बाद RPF ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नरेश के जोशी के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, लड़की स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। लड़की को घंसोली किसी काम से जा रही थी।
स्टेशन पर किसी शख्स ने नहीं की मदद
रिपोर्टस के मुताबिक, ये घटना गुरुवार को सुबह 11:30 के आपपास की है। हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान स्टेशन पर किसी व्यक्ति ने लड़की की मदद नहीं की। ये पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद RPF ने भी तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उसे वाशी जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
वाशी जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण कदम ने बताया, ‘हमने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच करेंगे।’ इस दौरान आरपीएफ स्टाफ की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई के लिए तारीफ भी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो