क्राइम

दो यात्रियों के पास से 5.8 किलो सोने की छड़ें बरामद

शारजाह और ङ्क्षसगापुर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे दो यात्रियों
के पास से आज 5.8 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद की गयीं

Aug 22, 2015 / 05:50 pm

सुभेश शर्मा

chanakya niti gold money

चेन्नई। शारजाह और ङ्क्षसगापुर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे दो यात्रियों के पास से आज 5.8 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद की गयीं। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हवाईअड्डे के सूत्रों के अनुसार डीआरआई के अधिकारियों ने चेन्नई के अंबातू इलाके में रहने वाले अकबर बाशा को आज सुबह एयर अरबिया के विमान से शारजाह से यहां पहुंचने पर रोका। उसके सूटकेस की तलाशी लेने पर सोने की छड़े बरामद की गयीं।

उसने अपने अंदर के कपड़ों में भी सोना छुपाया था। उसके पास से लगभग चार करोड़ रुपये का कुल साढ़े चार किलो सोना बरामद किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि एक लोडर और स्पाइस जेट एयरलाइंस के एक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे हवाईअड्डे से बाहर निकालने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद लोडर और सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के कुछ घंटे बाद डीआरआई अधिकारियों ने ङ्क्षसगापुर से आये 65 साल के एक यात्री इब्राहिम के पास से एक किलो 300 सोना बरामद किया।उसने अपने हैंडबैग में इसे छुपाया था। उसे भी हिरासत में ले लिया गया है।

Home / Crime / दो यात्रियों के पास से 5.8 किलो सोने की छड़ें बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.