scriptचेन्नई में 2 पालतू कुत्तों ने वृद्ध महिला पर किया हमला, अस्पताल में हुई मौत | 68 year Old Woman mauled By 2 Pet Dog in chennai | Patrika News

चेन्नई में 2 पालतू कुत्तों ने वृद्ध महिला पर किया हमला, अस्पताल में हुई मौत

Published: Jan 12, 2018 08:43:36 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

Woman Mauled By Dog

Woman Mauled By Dog

चेन्नई: चेन्नई में 68 साल की एक महिला को उसी के घर के दो पालतू कुत्तों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना चेन्नई के अवदी की है, जहां गोवर्धनगिरी में रहने वाली एक महिला को पालतू कुत्तों ने मार डाला। महिला की पहचान हो गई है। महिला का नाम गौरी है और वो अपने पति बेटे और बहू के साथ यहां रहती थी। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला की कुछ मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी।
पति, बेटा और बहू के साथ रहती थी महिला

खबरों के मुताबिक, महिला की लाश घर की छत से बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने पति चंद्रशेखर के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी और उसका बेटा संतोष और बहू पहली मंजिल पर रहते हैं। पुलिस ने बताया है कि जिन पालतू कुत्तों ने महिला को मारा है उनकी उम्र करीब 1 से 5 साल के बीच है। परिजनों ने बताया कि कुत्तों को ज्यादातर पहली मंजिल पर ही रखा जाता था, क्योंकि उनकी मां और पिता को कुत्ते पसंद नहीं थे।
महिला की मानसिक स्थिति भी नहीं थी ठीक

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम को गौरी छत पर किसी काम से गई थीं, जहां उन्हें कुत्तों के होने की जानकारी नहीं थी। अचानक कुत्तों ने गौरी के उपर हमला कर दिया। गौरी के बेटे ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थे, इसिलिए वो घटना के दौरान मदद के लिए किसी को आवाज भी नहीं लगा सकीं।
कुत्तों ने महिला का चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ा

पुलिस ने बताया कि कुत्तों ने महिला के उपर जोरदार हमला किया था। क्योंकि महिला के चेहरा बुरी तरह से बिगाड़ा गया है। हमले के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलाहल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो