scriptबेटी के लिए दूल्हा नहीं मिलने पर पिता ने किया सुसाइड! | 70yr old man commit suicide after failed to marry his daughter in delhi | Patrika News
क्राइम

बेटी के लिए दूल्हा नहीं मिलने पर पिता ने किया सुसाइड!

“वर ढूढने की दस साल तक कोशिश करने बाद भी मेरी शादी नहीं हो सकी तो पिताजी बहुत दुखी थे”

Jan 29, 2016 / 01:32 pm

पुनीत पाराशर

female worker died

Female in tank pulse mill

नई दिल्ली। अपनी बेटी की शादी नहीं होने से निराश एक बुजुर्ग बाप ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके की है जहां, मृतक की बेटी ने बताया कि पिछले दस साल से उसके पिता उसके लिए वर की तलाश कर रहे थे, लेकिन नहीं मिल सका तो दुखी होकर उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

पुलिस के मुताबिक, अशोक विहार इलाके में 70 वर्षीय बृज मोहन अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे। इसके लिए वह पिछले करीब एक दशक से दूल्हा खोज रहे थे। तमाम कोशिशें की लेकिन योग्य वर नहीं मिला, इधर योगिता 38 साल की हो चुकी थी। शादी कराने में नाकाम वजह से दुखी होकर उन्होंने अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि सुबह पांच बजे वह उठी तो घर धुआं से भरा हुआ था। फर्नीचर में आग लगी हुई थी। उसने कहा कि वर ढूढने की दस साल तक कोशिश करने बाद भी मेरी शादी नहीं हो सकी तो पिताजी बहुत दुखी थे। मेरे लिए उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया।

इधर पत्नी से झगड़े में ठेकेदार ने की आत्महत्या-
गुरुवार को ही दिल्ली में खुदकुशी की दूसरी घटना ईस्ट-नॉर्थ रीजन के शिव विहार में हुई, जहां एक ठेकेदार ने पत्नी से झगड़े के बाद जान दे दी। पुलिस ने बताया कि हरेन्द्र सिंह भवन निर्माण सामग्री का ठेकेदार था। कल दोपहर उसका अपनी बीवी से किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस संबंधित मामलों की सटीक जांच में जुटी है।

Home / Crime / बेटी के लिए दूल्हा नहीं मिलने पर पिता ने किया सुसाइड!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो