scriptकत्ल का पर्दाफाश: पत्नी न खोल दे बुजुर्ग पति के वहशीपन का राज, इसलिए उतारा दिया मौत के घाट | 76-year-old killed her wife to cover up another murder | Patrika News

कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी न खोल दे बुजुर्ग पति के वहशीपन का राज, इसलिए उतारा दिया मौत के घाट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 27, 2018 04:26:36 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

77 साल के बुजुर्ग ने दोस्त की हत्या का राज छुपाने के लिए अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया।

Crime

कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी न खोल दे बुजुर्ग पति के वहशीपन का राज, इसलिए उतारा दिया मौत के घाट

गुरुग्राम। अगर किसी के सिर पर शैतान सवार होता है तो क्या होता है। यह खबर उसकी बानगी है। पहले दोस्त का कत्ल फिर इस हत्या का राज छिपाने के लिए जिंदगी भर साथ रही जीवन संगिनी की हत्या कर दी।
राज छिपाने के लिए बीवी का मर्डर

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने गुरुग्राम में हाल ही में हुए गुरमेल कौर और जसकरण की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों कत्ल का मास्टरमाइंड 77 साल के बुजुर्ग हरनेक सिंह ढिल्लों है। जसकरण हरनेक सिंह का दोस्त था और गुरमेल कौर उसकी पत्नी।
क्यों किया मर्डर?

DLF Phase – 2 इलाके में 20 अक्टूबर को यह मामला सामने आया था। पंजाब के जालंधर से हरनेक सिंह के रिश्तेदार रुपिंदर ने पुलिस को खबर दी कि उसके चाचा-चाची खुदकुशी करने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि महिला गुरमेल कौर (74) मृत पड़ी थी, जबकि उसके पति हरनेक सिंह के हाथ की नसें कटी हुई थीं। बुजुर्ग को फौरन अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें वृद्ध ने पैसे के लेन-देन के चलते पत्नी के साथ आत्महत्या का जिक्र किया था। अपनी संपत्ति भी बांटने की बात उसमें लिखी गई थी। बाद में पता चला कि यह सुसाइड नोट फर्जी था। जिससे मामला घुमाने का प्रयास किया गया।
दोस्त के कर दिए टुकड़े-टुकड़े

हरनेक सिंह ने जसकरण से पैसे उधार लिए थे। जसकरण अपने पैसे मांग रहा था। हरनेक सिंह की पत्नी गुरमेल कौर जब घर से बाहर गई थी तब उसने जसकरण को घर पर बुलाकर चाकू से मार डाला। शव के टुकड़े करके ठिकाने लगा दिया। उसने पुलिस को बताया कि शव को चाकू से ही काटकर कई टुकड़े कर पॉलीथीन में डाल दिया। अपनी सेंट्रो कार से शव के टुकड़े लेकर पंजाब जाकर नहर में फेंक आया। बुजुर्ग ने सूइसाइड नोट में अपने दोस्त जसकरण का जिक्र किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि जसकरण (51) 14 अक्टूबर से लापता था। जसकरण की पत्नी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। 14 अक्टूबर को पड़ोसियों ने गुरमेल कौर को फोन झगड़े की बात कही थी। वह घर लौटी तो अंदर खून पड़ा देखा। जसकरण की हत्या के चलते उसने पति के साथ काफी झगड़ा किया, लेकिन उसने किसी तरह अपनी बीवी को चुप करा दिया। वारदात के बाद गुरमेल अपने पति से बात नहीं कर रही थी। इससे उसे शक था कि पत्नी कहीं राज उगल न दे। इसलिए पत्नी का भी कत्ल कर आत्महत्या का रूप देना चाहा।
ऐसे हुआ खुलासा
इस केस का खुलासा तब हुआ जब रिटायर्ड ब्रिगेडियर 50 लाख रुपए लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि ब्उनके दोस्त हरनेक सिंह ढिल्लों 16 अक्टूबर को ये रुपये उनके घर रख गया था। जिसके बाद पुलिस ने हरनेक सिंह ने सख्ती से पूछताछ की। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने अपनी पूछताछ कर शुक्रवार को हरनेक सिंह को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से अब डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया। अपहरण का केस अब हत्या में बदल गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो