script

JMM पार्टी के कार्यक्रम से लौट रही बस पेड़ से टकराई, हादसे में पांच लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 03, 2019 08:10:53 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दुमका से मारगोमुंडा लौट रही एक बस दर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

JMM के कार्यक्रम से लौट रही बस पेड़ से टकराई, हादसे में पांच लोगों की मौत

JMM के कार्यक्रम से लौट रही बस पेड़ से टकराई, हादसे में पांच लोगों की मौत

देवघर। झारखंड से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल दुमका से मारगोमुंडा लौट रही एक बस दर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सारठ-पालीजोरी पथ पर कछुआबांक के पास हुई। बस जब इस इलाके में पहुंची तो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने की राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात,महागठबंधन के फार्मूले पर चर्चा

JMM के कार्यक्रम से लौट रही थी बस

आपको बता दें कि यह बस झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यक्रम से लौट रही थी। इसमें सवार लोग जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि यह बस शनिवार की रात 2:15 बजे दुमका से चली थी। जब यह बस कछुआबांक के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी मृतक मारगोमुंडा थाना के बाघमारा के रहने वाले हैं। पुलिस ने चार मृतकों की पहचान कर ली है। घायल लोगों का कहना है कि ड्राइवर इस बात से नाराज था कि लोगों ने आने में देर कर दी। गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था। बता दें कि मृतकों की पहचान सूरजमनी सोरेन (40), पानवती बेसरा (42), बदन हांसदा (60), सुनील मरांडी (7) के रूप में हुई है जबकि एक गर्भवती महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया है। सीएचसी सारठ में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

 

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो