scriptएक बेटी पर बाप और भाई ने ढहाए सितम, 10 सालों तक करते रहे रेप…बेटी ने सुनाई दर्द की खौफनाक दास्ताँ | A girl being molested by her father and brother for 10 years | Patrika News

एक बेटी पर बाप और भाई ने ढहाए सितम, 10 सालों तक करते रहे रेप…बेटी ने सुनाई दर्द की खौफनाक दास्ताँ

Published: Nov 09, 2017 11:19:40 am

Submitted by:

राहुल

अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो कहे कि वो शैतान पर यकीन नहीं करता तो उसे यह खबर जरूर पढ़ा देना…उसे विश्वास हो जायेगा

 girl being molested
अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो कहे कि वो शैतान पर यकीन नहीं करता तो उसे यह खबर जरूर पढ़ा देना…उसे विश्वास हो जायेगा। जी हां! मामला साल 2013 लखनऊ का है जहाँ एक बेटी की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी ही बेटी से 10 साल तक रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने लड़की के भाई को भी बहन से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। बात सिर्फ इतनी सी नहीं है, पुलिस ने लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया था, क्योंकि वह इस बारे में सब जानती थी और उसने अपनी ही बेटी का 8 बार अबॉर्शन कराया।
अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी पुरानी खबर को हम आज आपको 4 साल बाद क्यों बता रहे हैं? इसके पीछे वजह है…क्योंकि ये वो दिन था जब इस लड़की को उस नर्क से छुटकारा मिला था जहाँ वो पिछले करीब 10 सालों से घुट-घुट कर जी रही थी।
आज हम आपको इस लड़की की कहानी उसी की जुबानी बताने जा रहे हैं।

इस 20 साल की लड़की के साथ उसी का सगा बाप और सगा भाई पिछले 10 साल से रेप कर रहे थे। यानी तब से जब वह मात्र 11 साल की थी. लड़की ने जब-जब इसकी शिकायत अपनी मां से की तो उसकी मां भी बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप कराती रही और घर से बाहर भी निकलने नहीं देती। लड़की का कहना है कि उसका पिता कहता था कि पापा कहते थे बेटी का रेप करो।
लड़की का कहना है कि 18 जुलाई 1988 को जन्म के बाद 14 साल तक वह अपनी नानी ने घर रही। 2004 में मां-बाप के घर आकर रहने लगी। यही से उसके जीवन का संघर्ष शुरू हुआ। कहानी नए गृह प्रवेश की परंपरा के साथ शुरू हुई। उसे पता नही था कि इस परंपरा से उसकी जिंदगी नर्क बनने वाली है। उस दौरान उसके पिता सदन सिंह की तबीयत खराब हो गई। तो उसकी माँ ने डॉक्टर के बजाय तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने कहा, पिता के ऊपर बेटी का साया है। इससे बचने के लिए लड़की को अपने पिता से शारीरिक संबंध बनाने होंगे। सभी ने तांत्रिक की बातों पर यकीन कर लिया।
पिता और भाई लगातार 10 सालों तक उसका रेप करते रहे। लड़की ने बताया कि एक दिन (6 सितंबर) को ब्यूटीशियन का कोर्स करने के बहाने घर से बाहर निकली और तत्कालीन मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जा पहुंची और अखिलेश यादव को आपबीती सुनाई। अखिलेश यादव ने पूरे मामले को सीधे संबंधित पुलिस अधिकारियों को देखने का आदेश दिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आनन-फानन में लड़की की शिकायत दर्ज करके युवती के बाप, भाई और मां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
ये है लड़की की वर्तमान स्थिति-
ख़बरों की मानें तो लड़की ने किराए का मकान लिया है जहाँ उसने ब्यूटीपार्लर खोला है। वो कहती है, कि पार्लर से वो करीब 20 से 25 हजार रुपए कमा लेती है। लड़की का कहना है कि इसमें से वो करीब 13 हजार रूपये किराये के दे देती है।
अगर बात केस की करें तो वो अपना केस भी खुद ही देख रही है। केस में ट्रायल चल रहा है। उसका बयान हो चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो