scriptएक साल से पत्नी की बहन के साथ रेप कर रहा था युवक, गर्भवती होने पर घर में बनाया बंधक | A Man Rape his Minor Sister in Law Last 13th Month Now She is pregnant | Patrika News

एक साल से पत्नी की बहन के साथ रेप कर रहा था युवक, गर्भवती होने पर घर में बनाया बंधक

Published: Jul 14, 2018 11:48:59 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

नाबालिग के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने उसे बंधक बना लिया था। पड़ोसियों और पुलिस की मदद से पीड़िता को छुड़ाया गया।

Rape

रेप

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहाबाद डेरी इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दीप विहार पंसाली इलाके में एक युवक अपनी पत्नी की बहन के साथ पिछले 13 महीने से रेप कर रहा था। पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। इस बात का पता जब उसके जीजा को चला तो उसने पीड़िता का घर से बाहर जाना बंद करा दिया। इसकी भनक जब पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से पड़ोसियों ने किशोरी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कर लिया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की उम्र 14 साल बताई जा रही है।
एक साल से जीजा कर रहा था नाबालिग के साथ रेप
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से पटना की रहने वाली पीड़िता यहां दिल्ली में अपनी बहन और जीजा के साथ रह रही थी। बीते साल जनवरी में 13 वर्षीय पीड़िता की मां की मौत हो गई थी। तभी से वह दिल्ली में रह रही थी। पिछले साल पीड़िता की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वो अपनी बहन के साथ दिल्ली में रह रही थी। पीड़िता की बहन घरों में छाड़ू पोछे का काम करती है, जबकि आरोपी जीजा मजदूरी करता है।
गर्भवती होने पर घर में कर दिया कैद
जानकारी के मुताबिक, बात बीते साल अप्रैल की है, जब एक दिन पीड़िता घर में अकेली थी। तभी उसका जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जीजा की घिनौनी हरकत के बारे में अपनी बहन को बताया। बहन ने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना और उल्टा अपनी पत्नी और पीड़िता को धमकी दी कि अगर मामला पुलिस तक गया तो वह किशोरी की हत्या कर देगा। इसके बाद काफी समय तक वो नाबालिग के साथ रेप करता रहा। पीड़िता नवंबर माह में गर्भवती हो गई। मगर आरोपी ने उसके बाहर निकलने पर ही प्रतिबंध लगा दिया था।
चिंताजनक है किशोरी का स्वास्थ्य
पड़ोसियों ने किशोरी की हालत देखी तो गुरुवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। डॉक्टर ने उसके आठ महीने की गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता के स्वास्थ्य का स्तर बेहद चिंताजनक है। ऊपर से उसका गर्भवती होना और भी खतरनाक है। आठ माह का गर्भ होने के कारण उसका गर्भपात भी नहीं कराया जा सकता है। अब बच्चे के भविष्य का फैसला परिवार और सीडब्ल्यूसी पर निर्भर करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो