यह भी पढ़ें
अभी भी खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, अगले दो-तीन दिन और नहीं सुधरेंगे हालात
नशे में धुत था आरोपीखबरों के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात को यह घिनौनी हरकत हुई। घर पर उसकी पत्नी नहीं थी। झगड़ा होने के बाद वह अपनी एक वर्षीय छोटी बेटी को अपने रिश्तेदार के यहां ले गई थी। घर पर उसकी बड़ी बेटी अकेली थी। बच्ची को अकेला देख। उसमें हैवान उतार आया और उसने बच्ची के साथ दरिंदगी कर डाली। इतना ही नहीं आरोपी पिता मासूम बच्ची को गंभीर हालत में अकेला छोड़कर भाग गया। सहायक पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी अगले दिन करीब दस बजे घर पर लौटी तो उसने देखा कि बेटी बिस्तर पर बेहोश पड़ी है। बिस्तर की चादर पर खून पड़ा हुआ था। महिला की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने मेडिकल चैकअप के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धारों में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें