scriptबड़ी खबर: पिता ने प्रॉपर्टी से कर दिया बेदखल तो बेटे ने गोली मारकर कर दी हत्या | A Son killed his Father in Property Dispute Bihar | Patrika News

बड़ी खबर: पिता ने प्रॉपर्टी से कर दिया बेदखल तो बेटे ने गोली मारकर कर दी हत्या

Published: Jul 11, 2018 01:36:49 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

पुलिस ने बताया कि अक्सर संपत्ति विवाद को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद होता रहता था।

Son killed his Father

Son killed his Father

पटना। बिहार के सहरसा जिले में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिले के बसनही थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद वजह बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पिता ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया, जिससे नाराज होकर युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि वो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
बिहार: बारात में नाचने पर दलित की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद बवाल और लूटपाट

संपत्ति से बेदखल करने पर बेटे ने पिता को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, बसनही थाना क्षेत्र टेहरा फूदीचक गांव के रहने वाले मोहम्मद नईमुद्दीन शाह ने अपने चार बेटों में से तीसरे बेटे मोहम्मद मंजूर शाह को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। अपनी सारी जमीन बाकी तीन बच्चों की पत्नियों के नाम कर दिया था, जिससे मंजूर काफी नाराज था। संपत्ति को लेकर बाप-बेटे में अक्सर विवाद होता रहता था। मंजूर शाह अक्सर अपने पिता से संपत्ति की मांग करता रहता था, जिसको लेकर बाप-बेटे में विवाद होता था।
प्यार में पागल लड़की पहुंच गई प्रेमी के घर, फिर रची गई ऐसी साजिश कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

हत्या के बाद से फरार है आरोपी
पुलिस ने बताया है कि बुधवार को तड़के इसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मंसूर ने अपने पिता को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो