क्राइम

मनचले ने छेड़ा तो आप विधायक अलका लांबा ने जड़ा थप्पड़ 

अलका ने घटना को टि्वटर पर साझा किया, साथ ही मनचले की फोटो भी अपलोड की

Apr 24, 2015 / 08:08 am

शक्ति सिंह

alka lamba

नई दिल्ली। आप विधायक अलका लांबा को अपने निर्वाचन क्षेत्र में छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। इस पर मनचले को लांबा ने थप्पड़ जड़ दिया। अलका ने घटना को टि्वटर पर साझा किया। साथ ही मनचले की फोटो भी अपलोड की।

अलका यहां बल्लीमारान क्षेत्र में दौरे पर थीं, जहां वे जनता से मुखातिब हो रही थीं। इसी दौरान एक शख्स ने पहले उन्हें आंख मारी, फिर पास आकर छूने का प्रयास करने लगा। इस पर अलका ने युवक को दो थप्पड़ जमा दिए। थप्पड़ खाने के बाद युवक खुद को मानसिक अस्वस्थ बताने लगा।

अलका ने ट्वीट कर बताया कि,”इस मनचले को भी पता नहीं चला कि मैं कौन हूं, पहले मुस्कुराया, फिर आंख मारी, फिर कंधा, फिर मेरा कसकर एक चांटा और अब जेल…।” उन्होंने बताया कि इसके बाद मनचला बहाने बनाने लगा। पहले बोला कि उसकी आंख में कुछ चला गया था, फिर गले में पड़े ताबीज को दिखाते हुए कहाकि वह मानसिक रोगी है। उसका आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Home / Crime / मनचले ने छेड़ा तो आप विधायक अलका लांबा ने जड़ा थप्पड़ 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.