क्राइम

रेप पीड़ित महिला को पंचायत का बेतुका फरमान, कहा- पहले गंगा में नहाओ फिर लोगों को कराओ भोज

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में पंचायत ने एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाए उसी को सजा सुना दी और सजा भी ऐसी सुनाई जो बहुत ही शर्मनाक और बेतुका है।

Jan 25, 2019 / 09:32 pm

Anil Kumar

रेप पीड़ित महिला को पंचायत का बेतुका फरमान, कहा- पहले गंगा में नहाओ फिर लोगों को कराओ भोज

गढ़वा। झारखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जो बहुत ही शर्मसार करने वाला है। दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में पंचायत ने एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाए उसी को सजा सुना दी और सजा भी ऐसी सुनाई जो बहुत ही शर्मनाक और बेतुका है। इससे आहत होकर रेप पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

विधवा महिला के साथ बिताना चाहता था एक रात, बनाया प्लान फिर दुष्कर्म कर उतार दिया मौत के घाट

ये है पूरा मामला

बता दें, रेप पीड़िता ने बुधवार को बताया कि डेढ़ महीने पहले उसके गांव के ही एक युवक ने उसके साथ रेप किया था। 15 दिन पहले इस बात को लेकर पंचायत बैठी थी। जिसमें आरोपी को सजा सुनाने की जगह उसे ही सजा सुनाई गई। पंचायत ने कहा कि पहले गंगा स्नान करो और फिर पूजा-पाठ करके पूरे गांव वालों को भोज कराओ। इसके अलावा पांच लाख रुपए जुर्माना भी भरने का आदेश दिया। इससे तंग आकर उसने जहर खा लिया। बता दें कि फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पंचायत में मौजूद पंचों ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि महिला का पति बाहर रहता है। गांव के ही एक युवक अफजल अंसारी के साथ उसके अवैध संबंध हैं। एक दिन गांव वालों ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। इसपर महिला ने युवक पर रेप का आरोप लगा दिया। हालांकि पंचों ने यह बात स्वीकार की है कि महिला को गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए कहा गया था लेकिन जुर्माना नहीं लगाया है।

 

 

Read the Latest Crime news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Crime samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.

Hindi News / Crime / रेप पीड़ित महिला को पंचायत का बेतुका फरमान, कहा- पहले गंगा में नहाओ फिर लोगों को कराओ भोज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.