क्राइम

दंगल गर्ल जायरा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, कहा- गलती से टच हो गया पैर

अभिनेत्री जायरा वसीम की शिकायत पर पुलिस ने 39 वर्षीय विकास सचदेवा नाम के शख्स को गिरफ्त में लिया है।

Dec 11, 2017 / 08:32 am

Mohit sharma

मुंबई। दंगल फिल्म में अपने शानदार अभिनय से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस जायरा वसीम छेड़छाड़ का मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेत्री जायरा वसीम की शिकायत पर पुलिस ने 39 वर्षीय विकास सचदेवा नाम के शख्स को गिरफ्त में लिया है। पुलिस के मुताबिक यह व्यक्ति मुंबई अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। बता दें कि जायरा ने इस मामले में आरोपी के खि‍लाफ FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। क्योंकि दंगल गर्ल जायरा के नाबालिग हैं, इसलिए यह मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। वहीं डीजीसीए ने भी संबंधित विमानन कंपनी से इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

 

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गलती से टच हो गया पैर

वहीं इस मामले में पकड़ में आए आरोपी का कहना है कि उसने यह जानबूझकर नहीं किया, बल्कि वह काफी थका था और फ्लाइट में सो रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया है कि वह दिल्ली अंत्येष्टि में गया था। लंबे समय से नहीं सो पाने के चलते वे काफी थका हुआ था। और गलती से उसका पैर जायरा से टच हो गया। दूसरी ओर से विस्तारा एयरलाइंस के कुछ अफसरों ने भी जानकारी देते हुए बताया कि विकास प्लेन में पूरे समय सो रहा था।

वीडियो में राते दिखी जायरा

बता दें कि जायरा ने इस घटना से संबंधित इस वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की थी। वीडियो में दिखाया गया है कि जायरा रोते बिलखते हुए अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी बयां कर रही है। दंगल गर्ल का है कि विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में जब वह यात्रा कर रही थी, तभी उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ गलत हरकत कर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना की शिकायत करने के बाद भी फ्लाइट क्रू ने उस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। बता दें कि इस फ्लाइट जायरा दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

Home / Crime / दंगल गर्ल जायरा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, कहा- गलती से टच हो गया पैर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.