मॉडल और टीवी एंकर सोनिका चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकता। मॉडल और टीवी एंकर सोनिका चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को विक्रम को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और रस ड्राइविंग के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की है। विक्रम हादसे में गंभीर रूप से घायल थे। उसके बाद कई दिनों तक वे गायब थे। कोलकता पुलिस ने टॉलीगंज पुलिस थाना इलाके से उनको गिरफ्तार किया।
क्या है मामला?
दरअसल सोनिका चौहना और उनके बॉयफ्रेंड विक्रम 29 अप्रैल की रात को एक पार्टी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। विक्रम और सोनिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोनिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब पुलिस ने विक्रम से पूछताछ की तो विक्रम ने शराब पीने और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की बात से इनकार कर दिया था। सोनिका के घर वालों का आरोप है कि विक्रम शराब पीकर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसलिए हादसे का जिम्मेदार विक्रम ही है। मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जांच के आदेश दिेए थे। वहीं पुलिस क्लब के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या विक्रम में उस रात शराब पी थी या नहीं।