scriptAfter Covid protocol violation Pune police registered case against bjp leaders | महाराष्ट्र: भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित कई नेताओं ने किया कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन, एफआईआर दर्ज | Patrika News

महाराष्ट्र: भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित कई नेताओं ने किया कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन, एफआईआर दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Sep 01, 2021 10:51:41 pm

Submitted by:

Dhirendra Mishra

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे पुलिस ने बुधवार को एक मामला किया। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का आरोप लगाया है।

BJP Chandrakant Patil
BJP Chandrakant Patil
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने बुधवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल ( Covid-19 protocol ) का खुलेआम उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला ( FIR ) दर्ज किया है। पुणे पुलिस ( Pune Police ) ने जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ( Chandrakant Patil ), शहर के महापौर मुरलीधर मोहोल, भाजपा शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.