scriptAir Hostess Molested in Indigo Flight Drunk man Arrested | फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, नशे में धुत 62 वर्षीय स्वीडिश यात्री ने काटा बवाल, आरोपी गिरफ्तार | Patrika News

फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, नशे में धुत 62 वर्षीय स्वीडिश यात्री ने काटा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 01, 2023 05:13:12 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Air Hostess Molestation Case: बीत कुछ दिनों से हवाई यात्रा के दौरान सहयात्रियों और एयर होस्टेस से बदसलूकी का मामला काफी बढ़ा है। नशे में धुत होकर लोग फ्लाइट में ही हदें पार कर जाते है। ताजा मामला बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट से सामने आया।

 

air_hostess.jpg
Air Hostess Molested in Indigo Flight Drunk man Arrested

Air Hostess Molestation Case: नशे में धुत होकर फ्लाइट में बवाल काटने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। बीते कुछ दिनों में इसके कई उदाहरण सामने आए है। जिसमें बवाल करने वालों पर कार्रवाई भी हुई। लेकिन इसके बाद भी ऐसी घटनाएं अब भी हो रही है। ताजा मामला बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट से सामने आया। जिसमें स्वीडन के एक यात्री ने नशे में धुत हो कर एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने सहयात्रियों से भी बदसूलकी की। फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। आरोपी स्वीडिश नागरिक ने उम्र के जिस पड़ाव पर यह शर्मनाक करतूत की, वह भी चौंकाने वाला है। आरोपी 62 साल का है और इस उम्र में उसने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.