क्राइम

फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, नशे में धुत 62 वर्षीय स्वीडिश यात्री ने काटा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Air Hostess Molestation Case: बीत कुछ दिनों से हवाई यात्रा के दौरान सहयात्रियों और एयर होस्टेस से बदसलूकी का मामला काफी बढ़ा है। नशे में धुत होकर लोग फ्लाइट में ही हदें पार कर जाते है। ताजा मामला बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट से सामने आया।
 

Apr 01, 2023 / 05:13 pm

Prabhanshu Ranjan

Air Hostess Molested in Indigo Flight Drunk man Arrested

Air Hostess Molestation Case: नशे में धुत होकर फ्लाइट में बवाल काटने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। बीते कुछ दिनों में इसके कई उदाहरण सामने आए है। जिसमें बवाल करने वालों पर कार्रवाई भी हुई। लेकिन इसके बाद भी ऐसी घटनाएं अब भी हो रही है। ताजा मामला बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट से सामने आया। जिसमें स्वीडन के एक यात्री ने नशे में धुत हो कर एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने सहयात्रियों से भी बदसूलकी की। फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। आरोपी स्वीडिश नागरिक ने उम्र के जिस पड़ाव पर यह शर्मनाक करतूत की, वह भी चौंकाने वाला है। आरोपी 62 साल का है और इस उम्र में उसने एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की।

बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की घटना-
फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड का यह मामला बैंकॉक से मुंबई आ रही 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट की है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को स्वीडन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि नशे की हालत में उसने एयर होस्टेस का हाथ पकड़ लिया। रोके जाने पर उसने एक यात्री के साथ मारपीट की और जमकर हंगामा किया।

पीड़िता ने बताया- पैमेंट करने के बहाने पकड़ा हाथ-
छेड़छाड़ की शिकार हुई एयर होस्टेस ने बताया कि मैंने उन्हें चिकन मील सर्व किया था। इसके बाद मैं पेमेंट के लिए POS मशीन लेकर उनके पास पहुंची, तो उन्होंने कार्ड स्वाइप करने के बहाने मेरा हाथ गलत तरीके से पकड़ा। मैंने हाथ छुड़ाकर पिन डालने को कहा तो लेकिन उसने हद पार कर दी। वह अपनी सीट से उठा और सभी यात्रियों के सामने मुझसे बदतमीजी करने लगा। बाद में मेरे चिल्लाने पर वह अपनी सीट पर बैठ गया।

 


आरोपी का वकील बोला- मरीज बीमार, उसका शरीर कांपता है-


आरोपी स्वीडिश नागरिक को फ्लाइट लैंड होने के बाद स्टाफ नेपुलिस के हवाले कर दिया। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट में पेश किया। हालांकि कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई। आरोपी की पहचान 62 साल के क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम के रूप में हुई है। आरोपी के वकील ने कहा वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। उसका शरीर कांपता है। जब उसने क्रू के हाथ पकड़ा तब वह पेमेंट मशीन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें – फ्लाइट में एक और पेशाब कांड! नशे में धुत यात्री ने की शर्मनाक हरकत

Home / Crime / फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, नशे में धुत 62 वर्षीय स्वीडिश यात्री ने काटा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.