scriptमहिला बोली- मुझे फ्लाइट में एयर एशिया के स्टाफ ने गलत तरीके से छुआ | AirAsia India crew members molest Woman passenger in flight | Patrika News

महिला बोली- मुझे फ्लाइट में एयर एशिया के स्टाफ ने गलत तरीके से छुआ

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2017 04:10:21 pm

Submitted by:

Rajkumar

महिला यात्री ने एयर एशिया के तीन स्टाफ के खिलाफ बदसलूकी और प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला…

molestation

नई दिल्ली: अक्सर ही हम सुनते हैं कि फ्लाइट में पैसेजर के साथ अभद्रता की जाती है। इसी क्रम में एक बार फिर से यह घटना प्रकाश में आया है। आरो है कि रांची से बेंगलुरु जा रही एक महिला के साथ एयर एशिया के तीन स्टाफ ने बदसलूकी की है। वैसे यह घटना तीन नवंबर की है। वहीं महिला ने एयर एशिया के तीन स्टाफ के खिलाफ बदसलूकी और प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

3 नवबंर को महिला एयर एशिया की उड़ान संख्या 1885 से रांची से बेंगलुरु यात्रा कर रही थी। इस दौरान महिला पैसेंजर टॉयलेट गई। टॉयलेट में चारों तरफ गंदगी देखकर इसकी क्रू मेंबर से शिकायत की। आरोप है कि उन्होंने टॉयलेट साफ करने के बजाय उनसे ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी। वहीं जब विमान रात के तकरीबन 11.30 बजे बेंगलुरु के रास्ते में हैदराबाद में उतरा। तब उन्होंने टॉयलेट में गंदगी की तस्वीरें खींच लीं और उसी को गलत कहते हुए माफी मांगने को कहा।

 

https://twitter.com/ANI/status/929017007709622272?ref_src=twsrc%5Etfw

साथ ही महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उन्होंने टॉयलेट में गंदगी की शिकायत की, तब उन्हें धमकी दी गई। साथ ही महिला को फ्लाइट से उतारने की भी धमकी दी। महिला का कहना है कि उसको गलत तरीके से छुआ भी गया। वहीं महिला का आरोप है कि पुलिस के सामने भी उनसे अभद्रता की गई। महिला बेंगलुरु की रहने वाली हैं। हालांकि एयरलाइंस के तीन कर्मचारियों के खिलाफ बेंगलुरु के सदशिवनगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर एशिया के तीन क्रू मेंबर ने उनके साथ खराब व्यवहार किया था। उन्होंने उनके खिलाफ बदसलूकी और प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद एयर एशिया ने एक बयान में कहा है। उस महिला पैसेंजर ने हमारे एक वरिष्ठ केबिन क्रू को गालियां दीं थी। साथ ही महिला से अपना मोबाइल फोन बंद करने के लिए कहा गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो